फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन: आज आधी रात से महिलाओं को बस यात्रा मुफ्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश सरकार के निर्देश पर रक्षाबंधन पर बुधवार की आधी रात से महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। साधारण बसों के साथ बृहस्पतिवार को रात 12 बजे तक इस सुविधा का लाभ एसी बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को भी मिलेगा। रोडवेज ने इसके साथ अपने कर्मचारियों के लिए भी प्रोत्साहन योजना शुरू की है।
विज्ञापन

एआरएम चीनी प्रसाद ने बताया कि महिलाओं और कन्याओं के लिए मुफ्त यात्रा के साथ रोडवेज कर्मचारियों के लिए भी प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत अतिरिक्त कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह योजना मंगलवार से लागू हो गई है। इसके तहत 18 अगस्त तक चालक परिचालकों को 300 किलोमीटर से ज्यादा चलने पर 12 सौ रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। संविदा कर्मियों को 55 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से पैसा मिलेंगे। तकनीकी स्टाफ को भी अतिरिक्त काम करने पर 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। एआरएम ने बताया कि रोडवेज के पास पर्याप्त बसें हैं। अधिक सवारियों होने पर बसों के फेरे बढ़ाकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें