बरेली। डीडीपुरम में एक नेता की मेहरबानी से लग रहे फड़ और खोखा हटवाने में निगम अफसर नाकाम साबित हो रहे हैं। एक स्थान से दो बार दुकानें हटवाने के बाद नेता जी ने अब उन्हें दूसरी जगह लगवा दिया है।
पिछले दिनों नगर निगम टीम ने डीडीपुरम में एलआईसी बिल्डिंग के बाहर लगे फड़ और ठेले हटवा दिए थे। इन दुकानों के बचाव में भाजपा के एक नेता भी आए थे लेकिन निगम टीम ने दो बार दुकानें हटवा दीं। वहीं, पिछले दिनों जगह के विवाद में यहां के दुकानदार भी भिड़ गए। इसके बाद भाजपा नेता ने पुलिस से सेटिंग करके सामने लगने वाले फड़ और ठेला अब पेट्रोलपंप की ओर जाने वाले रोड पर लगवा दिए हैं।