फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी की जमाखोरी कर काटी ग्राहकों की जेब

विज्ञापन
विज्ञापन
दाम बढ़ने से पहले तमाम एजेंसियाें ने भर लिए गोदाम, फिर हर सिलिंडर पर वसूले 19 रुपये ज्यादा
विज्ञापन

सिलिंडर की कीमत बढ़ने की भनक लगने पर अधिकांश एजेंसियों ने किया खेल, अब होगी जांच
बरेली। रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी की भनक लगते ही जिले की ज्यादातर एजेंसियों ने गैस आपूर्ति रोककर सिलिंडर का बड़ा स्टॉक कर लिया। कीमतें बढ़ गईं तो पांच दिन बाद गैस की आपूर्ति शुरू की और हर सिलिंडर 19 रुपये ज्यादा वसूलकर ग्राहकों की खूब जेब काटी। गैस एजेंसियों की इस मनमानी पर इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने गंभीरता दिखाते हुए जांच शुरू करा दी है। वहीं, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने चुप्पी साध ली है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेलों की बढ़ती कीमतों के चलते पेट्रोलियम पदार्थ और गैस मूल्यों में लगातार उछाल आ रहा है। ज्यादातर गैस एजेंसियों को आभास था कि पहली जनवरी से रसोई गैस सिलिंडर महंगा होगा। इस पर प्लानिंग कर तमाम एजेंसी संचालकों ने मांग से ज्यादा सप्लाई मंगाकर गैस की जमाखोरी कर ली। साथ ही जिन लोगों ने 28 दिसंबर या उसके बाद रसोई गैस की बुकिंग कराई थी, उन हजारों ग्राहकों की सप्लाई भी रोक दी। पहली जनवरी से कीमतें बढ़ने का आदेश जारी होने पर दो जनवरी से गैस सप्लाई शुरू कराई और लोगों से प्रति सिलिंडर 19 रुपये ज्यादा वसूले। यानी पहले जमाखोरी की और फिर ग्राहकों की जेब काटी। मलूकपुर निवासी तबरेज ने बताया कि उसने मनीषा एजेंसी पर 29 दिसंबर को राशि का भुगतान कर गैस की ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। मगर इसकी डिलीवरी तीन जनवरी को हुई और उनसे 19 रुपये ज्यादा वसूले गए। इस अतिरिक्त धनराशि का एजेंसी ने बाकायदा वाउचर भी जारी किया है। जगतपुर के राजू ने भारत गैस और किला में सुरेंद्र सिंह ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम की एजेंसियों के खिलाफ शिकायत की है। वहीं, इन एजेंसियों पर पिछले सप्ताह की बुकिंग पर ज्यादा वसूली को लेकर नोकझोंक की शिकायतें मिल रही हैं। हालांकि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने इसे गंभीरता से लिया है। कंपनी अफसरों ने बताया कि बुकिंग के समय एजेंसी गोदाम पर स्टॉक होने के बावजूद सप्लाई नहीं करने की पुष्टि होने पर कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
एजेंसियां : 80
कनेक्शन : 12 लाख

गैस एजेंसियों पर सिलिंडर जमाखोरी की शिकायत मिली है। संबंधित एजेंसियों का स्टाक और बुकिंग का सत्यापन कराया जाएगा। जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, उन एजेंसियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- सीमा त्रिपाठी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी

बुकिंग होल्ड करना अनुचित है। जब स्टाक उपलब्ध है तो सप्लाई देना चाहिए। कभी-कभी ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम में खराबी आ जाती है, तब भी सप्लाई नहीं हो पाती है।
- रंजना सोलंकी, अध्यक्ष, एलपीजी डीलर एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें