फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज के फार्म काउंटर पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रनेता और फार्म जमा कर रहे बाबू ने लगाए एक दूसरे पर आरोप
विज्ञापन

बरेली। बरेली कालेज में शनिवार को प्राइवेट फार्म जमा करने के दौरान हंगामा हो गया। फार्म जमा कर रहे बाबू ने छात्र नेता पर लाइन में खड़े छात्रों की बजाए अपने चहेतों के फार्म जमा करने को दबाव बनाने का आरोप लगाया तो छात्र नेता ने काउंटर में अंदर से कई छात्रों के फार्म जमा करने की बात कही। हालांकि प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया।
बरेली कालेज में इन दिनों रुहेलखंड विश्वविद्यालय के वार्षिक परीक्षा के लिए प्राइवेट फार्म जमा कराए जा रहे हैं। शनिवार को एक काउंटर पर बाबू और छात्रनेता विशाल अग्रवाल-अवनेश यादव के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। छात्र नेताओं का आरोप था कि बाबू ने उनके साथ गाली गलौज की। बाबू जबरन दर्जनों छात्रों के फार्म जमा करवाना चाहते हैं। आरोप लगाया कि काउंटर में अंदर से नियमों को ताक पर रखकर कई छात्रों के फार्म जमा करवाए जा रहे हैं, जबकि छात्र नेताओं द्वारा दिए गए फार्मों को फेंक दिया जा रहा है। वहीं, संबंधित बाबू से पूछने पर उन्होंने बताया कि छात्र नेताओं को लाइन में आकर फार्म जमा करने को कहा गया था जिसे लेकर वह उत्तेजित हो उठे और गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी से पर्स-मोबाइल गायब
कॉलेज की एक छात्रा ने प्राचार्य से स्टैंड पर खड़ी स्कूटी से पर्स और मोबाइल गायब होने की शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि महाविद्यालय मेें पिछले कुछ दिनों से अवांछनीय तत्व सक्रिय हैं। ये अक्सर यहां इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। इस पर प्राचार्य ने मामले की जांच कराने और अवांछनीय तत्वों की पहचान कर इन पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। बाद में छात्रा की ओर से कुछ छात्र नेता भी प्राचार्य से मिले। जिन्हें प्राचार्य ने आश्वस्त किया कि जल्द ही मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें