संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एचपी अग्रवाल की हुई तैनाती
बरेली। आयुष्मान भारत योजना में फ्र ॉड और शिकायतों को अब विजिलेंस अधिकारी निपटाएंगे। मंडल स्तर पर नियुक्त होने वाले ये अधिकारी लाभार्थियों की शिकायतें सुनेंगे और जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखेंगे। इसके लिए प्रमुख सचिव की ओर से निर्देश जारी करने के बाद रविवार को बरेली मंडल के लिए विजलेंस अधिकारी संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एचपी अग्रवाल की तैनाती कर दी गई है।
आयुष्मान भारत की देखरेख करने वाली संस्था साचीज की सीईओ संगीता सिंह ने गुरुवार सभी जिलाें क ी वीडियो कांफ्रें सिंग के माध्यम से समीक्षा की थी। इसमें अस्पतालों में लाभार्थियों को बेहतर सेवाएं न मिलने व आयुष्मान कार्ड को रिजेक्ट बताकर मरीजों को इलाज न देने आदि मामलों का संज्ञान लिया गया। इसके मंडल स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने की पहल की गई। इनका प्रमुख कार्य यह होगा कि योजना में कहां लापरवाही और धांधली हो रही है। इसकी मानीटरिंग कर लखनऊ मुख्यालय को सूचित करेंगे। अपर निदेशक स्वास्थ्य बरेली डॉ. राकेश दुबे ने बताया कि इस योजना में सरकार लाभार्थियों के इलाज के लिए बजट देती है, लेकिन इसमें गड़बड़ी की शिकायतें आ रही थी। विजिलेंस अधिकारी की नियुक्ति से कार्ड धारकों को राहत मिलेगी और फ्र ॉड पर भी रोक लगेगी। बताया कि जिले में संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एचपी अग्रवाल की तैनाती की गई है।