फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज में बच्चे वालियों की भी करा दी गई शादी, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक विवाह योजना

एसडीएम नवाबगंज की जांच रिपोर्ट के आधार पर सीडीओ करेंगे कार्रवाई

बरेली। गरीब कन्याओं के विवाह को लेकर शुरू की गई मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नवाबगंज में अपात्रों का चयन कर विवाह कराने के मामले में जांच शुरू हो गई है। सोमवार को समाज कल्याण अधिकारी अशोक दीक्षित ने एसडीएम नवाबगंज को पत्र भेजकर जांच रिपोर्ट से सीडीओ को अवगत कराने को कहा है। ताकि मामले में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि 14 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवाबगंज और भदपुरा ब्लॉक में 53 गरीब कन्याओं का विवाह कराया गया था। फाजिलपुर गांव के भगवान स्वरूप ने डीएम को शिकायती पत्र देकर अपात्रों के विवाह कराने के मामले की जांच कराने की मांग की थी। आरोप था कि इस योजना में ब्लॉक से जुडे़ कर्मचारियों और गांव के कुछ लोगों ने अपात्रों का विवाह कराकर सरकार की मंशा पर पानी फेरने का प्रयास किया है। इसमें गांव फाजिलपुर के मुहावट जाति की रूपवती, गेला देवी, सुमन, छोटी, तारावती, धनदेई, रेखा आदि आधार कार्ड में संशोधन कराकर विवाह योजना में शामिल र्हुईं, जबकि इनमें से कुछ महिलाओं के बच्चे भी हैं। शादी के दौरान एक महिला गर्भवती थी। डीएम ने संबंधित शिकायत पर एसडीएम को जांच सौंपी है। मंगलवार को सीडीओ ने जांच रिपोर्ट से अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें