फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व संध्या पर सजे शहर के मंदिर और भवन

विज्ञापन
शहर में सजी इमारतें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। मंगलवार को ही शहर के मंदिर और भवन शानदार तरीके से सज गए। शाम को सारे मंदिरों में दीप भी जलाए गए। श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर शहर की सभी मंदिर समितियों में उल्लास है। सिख समाज ने भी भूमि पूजन पर हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

श्री त्रिबटीनाथ और अलखनाथ समेत तमाम मंदिरों जमकर सजाया गया है। मंदिर कमेटियों और श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। श्री त्रिबटीनाथ मंदिर कमेटी के संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि श्रीराम मंदिर की प्रतीक्षा खत्म होने से ज्यादा खुशी और क्या हो सकती है। काली मंदिर कमेटी के रूप किशोर ने बताया कि मंदिर में सजावट कराई है। बुधवार को दीप जलाए जाएंगे। श्री बांके बिहारी मंदिर के संजय अरोरा के मुताबिक बुधवार को मंदिर में दीपोत्सव होगा। सुभाषनगर गुरुद्वारा के हरप्रीत सिंह गोलू ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण से सिख समाज भी खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें