फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 16 घंटे में 76 मिमी बारिश से शहरवासी तरबतर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बुधवार रात करीब नौ बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे तक जारी रहा। 16 घंटे में करीब 76 मिमी बारिश से शहरवासी तरबतर हो गए। शाम करीब चार बजे धूप ने तपिश का अहसास भी कराया। मौसम विभाग ने अनुकूल माहौल बनने पर शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

बुधवार की रात नौ बजे से करीब आधे घंटे तक झमाझम और फिर रात भर रुक-रुककर बारिश होती रही। न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर सामान्य से 1.3 डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार की सुबह घने बादल और बारिश के साथ हुई। सुबह 10 बजे तक फुहारे पड़ती रहीं और फिर करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। दोपहर करीब एक बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। अधिकतम तापमान पांच डिग्री लुढ़ककर सामान्य से पांच डिग्री कम 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 100 फीसदी रहा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, बारिश के बाद बादल छंटे और आसमान साफ होने से तेज धूप निकली। इससे उष्मीय विकिरण बढ़ने से बेतहाशा गर्मी का अहसास लोगों को करना पड़ा। विक्षोभ की सक्रियता से शुक्रवार और शनिवार को बारिश होने का अनुमान है। ब्यूरो
विज्ञापन

-
फोटो
300 बेड अस्पताल की दीवारों से रिसा पानी
बरेली। लगातार बारिश से 300 बेड अस्पताल की दीवारों से पानी रिसकर सीटी स्कैन और पैथोलॉजी के बरामदे में फैल गया। टाइल्स पर फिसलन होने से कई मरीज फर्श पर गिर पड़े। इसकी शिकायत पर अस्पताल प्रभारी डॉ. विवेक ने सफाईकर्मियों से बरामदे का पानी साफ कराया। साथ ही, पानी जमा न हो इसके लिए एक सफाईकर्मी को ओपीडी समाप्त होने तक बरामदे में तैनात रखा। ब्यूरो
विज्ञापन

-
मौसम इनपुट
28.0
24.5
मौसम विभाग के मुताबिक, बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। हल्की धूप निकलेगी।
सुबह 5:42
शाम 6:52
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें