फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों ने हासिल किए नौ पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से पांच से आठ नवंबर तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नौ पदक अपने नाम किए। इसमें पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बरेली लौटे खिलाड़ियों का स्वागत और सम्मान माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल ने किया। कैडेट वर्ग में शिवम यादव (अंडर-37 किग्रा), मो. जुबैद (अंडर-53 किग्रा) और करन (अंडर-45 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते।
सब-जूनियर वर्ग में मनिक सक्सेना (अंडर-29 किग्रा) और जूनियर वर्ग में आयुष चंद्र (अंडर-51 किग्रा) ने भी स्वर्ण पदक हासिल किए। रजत पदक विजेताओं में उजैर खान (कैडेट अंडर-61 किग्रा) और शोएब (कैडेट अंडर-41 किग्रा) शामिल रहे, जबकि कांस्य पदक विष्णु कुमार (कैडेट अंडर-65 किग्रा) और अरशद खान (कैडेट अंडर-53 किग्रा) को मिला।
विज्ञापन

कोच के रूप में ऋतिक कुमार और अमित कुमार ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान बरेली स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल मिश्रा, सचिव मो. अकमल खान और कोषाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह प्रतियोगिता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें