फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गणतंत्र के रंग में रंगा शहर, हाई अलर्ट पर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले के प्रमुख सरकारी भवन और चौराहे रविवार को गणतंत्र के रंग में रंगे नजर आए। पुलिस हाई अलर्ट पर रही। कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने नाकाबंदी का निर्देश दिया है। पुलिस ने होटलों, ढाबों व सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग कर संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी कर रही है। शहर के सभी होटल, लॉज व ढाबों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। ठहरने वाले लोगों की पहचान, उनके आईडी प्रूफ और आगंतुक रजिस्टर की गहनता से जांच की जा रही है। होटल संचालकों को बता दिया है कि बिना किसी वैध पहचान पत्र के किसी व्यक्ति को ठहराने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी निगरानी रखी जा रही है अफवाह फैलाने वालों और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल 112 या आसपास के थाने व चौकी पर दें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें