फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चोक सीवर लाइन को किया साफ, जनता को मिली राहत

Fri, 14 Mar 2025 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्योहारों के मद्देनजर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिहारीपुर, सिकलापुर, सूफी टोला व नौमहला वार्ड में जलभराव की समस्या का निस्तारण किया है। वहां चोक सीवर लाइन की सफाई कराई गई। क्षेत्रीय लोगों ने इसे अस्थायी व्यवस्था बताते हुए कहा कि नालों की सफाई के टेंडर के बाद ही राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

होली पर आ रही शिकायतों के मद्देनजर बुधवार रातभर चले इस अभियान में सैलानी पर टीम ने चोक सीवर को साफ किया। इससे कुरैश नगर, कटीकुइयां, घेर जाफर खां जैसे इलाकों में जलभराव से राहत मिली। एक साल से पुलिया चोक होने के कारण बिहारीपुर समेत नौमहला वार्ड के कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या थी। इसको भी मशीन से साफ कराया गया। बिहारीपुर के पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि नीचे तारों के जाल की वजह से पुलिया चोक हो जाती है। सिकलापुर में नाले पर अतिक्रमण से कई इलाकों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। यहां भी विभाग ने मशीन से सफाई कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें