फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 24 घंटे की जा रही जलापूर्ति, आज छह घंटे तक तेज प्रेशर से होगी आपूर्ति

Fri, 14 Mar 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। होली पर जलकल विभाग की ओर से बृहस्पतिवार से ही 24 घंटे पानी की आपूर्ति की जा रही है। शुक्रवार को भी यह क्रम जारी रहेगा। 18 घंटे लो और छह घंटे तेज प्रेशर से जलापूर्ति की जाएगी। आपात स्थिति के लिए टैंकर आदि को रिजर्व में रखा गया है। ओवर हेड टैंकों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। किसी तरह की परेशानी आने पर उसका तत्काल समाधान किया जाएगा। सुबह छह से नौ और दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज प्रेशर से पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

समस्याओं के निस्तारण के लिए फायर ब्रिगेड स्टेशन के पास बड़ी वाली टंकी को कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो 24 घंटे सक्रिय है। सहायक अभियंता व कंट्रोल रूम के प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि यहां अधिकारी, सभी क्षेत्रों के जेई और एई अलर्ट मोड पर होंगे। विभाग की दो टीमें शहर में भ्रमणशील रहेंगी। अधिकारियों ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। परेशानी होने पर 7055519615, 7055519610, 9411824493, 9411824425 आदि नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें