फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीएचओ ने पोर्टल नहीं अपडेट की रिपोर्ट सांकेतिक धरना पर बैठे संविदा कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दो माह से वेतन न मिलने, परफाॅर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव, यात्रा भत्ता समेत अन्य भुगतान लंबित होने से आक्रोशित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) और संविदा कर्मियों ने बृहस्पतिवार को सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। ज्यादातर सीएचओ ने पोर्टल पर डेटा अपडेट नहीं किया। बहेड़ी सीएचसी के उपकेंद्र से संबद्ध सीएचओ स्मृति सिंह के मुताबिक, वेतन समेत अन्य मदों में प्रत्येक सीएचओ का अनुमानित दो लाख रुपये भुगतान लंबित है। इससे आर्थिक संकट की स्थिति है। फरीदपुर सीएचसी से संबद्ध सीएचओ अविनाश यादव का कहना है कि अब बचत खर्च हो रही है। पोर्टल संबंधी कार्य नहीं किए, लेकिन ऑफलाइन ओपीडी हुई। दोपहर दो बजे के बाद सीएचसी कार्यालय पर धरना दिया गया।
विज्ञापन

इधर, तीन सौ बेड अस्पताल में एनएचएम कर्मियों ने धरना दिया। बताया कि मांगों के समर्थन में 11 मई को सीएमओ को ज्ञापन दिया था पर कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉ. मनमोहन सक्सेना, पूनम अग्रवाल, अनुराग शर्मा, अनुपम कुमार अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें