फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्मयानंद मामला: छात्रा का एक और वीडियो आया सामने, कई चौंकाने वाले खुलासे

Fri, 27 Sep 2019 02:26 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छात्रा का एक और वीडियो सामने आने के बाद स्वामी चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह ने उस पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि छात्रा अपने साथियों के साथ जिस गाड़ी में फिरौती वाला मेसेज भेजे जाने की बात कह रही है, उसमें वह यह भी कह रही है कि मैं तो मोदी का भी सिम चुरा सकती हूं, जरा सोचो जो छात्रा मोदी का सिम चुराने की हिम्मत रखती है तो वह क्या नहीं कर सकती।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छात्रा अपने वायरल दो वीडियो में अपने आप को एक वर्ष से शारीरिक शोषण की बात कह रही है, लेकिन उसके फोटो जो उसने खुद अपने फेसबुक पर अपलोड किए हैं, उसमें वह कहीं से भी पीड़ित नजर नहीं आ रही है। 

उन्होंने कहा कि स्वामी को बदनाम करने, उनसे रुपये मांगने का षड्यंत्र काफी समय से कई लोगों के बीच चल रहा था। उन्होंने बताया कि छात्रा ने स्वामी के नजदीक जाने की कई बार कोशिश की और इसमें वह कामयाब हो गई और षड्यंत्र कर स्वामी को फंसा दिया। ओम सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्रा नहीं बल्कि स्वामी चिन्मयानंद हैं और यह छात्रा उन्हें एक वर्ष से ब्लैकमेल कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें