फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने किया मॉडल कंपोजिट स्कूल जसौली का लोकार्पण

विज्ञापन
जसौली में प्राथमिक विद्यालय का शुभारंभ करते पूर्व केंद्रीय मंत्री, साथ में अन्य।
विज्ञापन

सांसद संतोष गंगवार के साथ डीएम, सीडीओ और बीएसए रहे मौजूद
विज्ञापन

उद्यमी शकील कुरैशी ने कराया है स्कूल का सौंदर्यीकरण

बरेली। कंपोजिट स्कूल जसौली के सौंदर्यीकरण के बाद शनिवार को स्कूल के बच्चों ने ही उसका लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद संतोष गंगवार, डीएम नितीश कुमार, सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग और स्कूल का सौंदर्यीकरण कराने वाले उद्यमी शकील कुरैशी भी मौजूद रहे।
स्कूल के लोकार्पण से पहले बीएसए विनय कुमार ने सांसद संतोष गंगवार, डीएम नितीश कुमार, सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग और उद्यमी शकील कुरैशी को स्मृति चिह्न दिए। सांसद और अधिकारियों ने स्कूल का निरीक्षण किया। सांसद ने कहा कि शिक्षा से महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। स्कूल का कायाकल्प तो हो गया, अब शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि बच्चों का भी कायाकल्प करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के जसौली कंपोजिट स्कूल का उद्यमी शकील कुरैशी ने एक साल पहले नए सिरे से निर्माण कराया था। स्कूल की 20 कक्षाओं को स्मार्ट कक्षा के रूप में विकसित किया गया है। कैंटीन, लाइब्रेरी, सांस्कृतिक कक्ष भी बनाए गए हैं। पिछले साल यहां बच्चों की संख्या करीब पांच सौ थी जो अब बढ़कर नौ सौ से ज्यादा हो गई है। इस कारण स्कूल में दो पालियों में शिक्षण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें