फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: खेत जोतने के दौरान रोटावेटर से कटकर बच्चे की मौत, मृतक को मिट्टी में दबाने का प्रयास

Mon, 22 Mar 2021 11:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज इलाके के मऊ गांव में रविवार शाम 11 साल के बच्चे की रोटावेटर मशीन से कटकर मौत हो गई। बच्चे को उसके तीन दोस्त ट्रैक्टर पर बैठा कर खेत जोतने के लिए साथ ले गए थे। हादसे के बाद घबराए दोस्त भाग गए। 
विज्ञापन


बाद में एक नाबालिग आरोपी के पिता और उसके परिचित ने शव को मिट्टी में दबाने का प्रयास किया। मामले में बच्चे के पिता ने तीन नाबालिग दोस्तों समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना अल्हागंज क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर मऊ निवासी लालू सक्सेना अपनी पत्नी, दो बेटियों जूली (15), पिंकी (सात), तीन बेटों बॉबी (छह) रवि (3) और शनि (11) के साथ रहते हैं। शनि शाम तक घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू हुई। तब पता चला कि शाम चार बजे शनि गांव के रहने वाले अपने तीन दोस्तों के साथ ट्रैक्टर से खेत की ओर गया था। 
विज्ञापन


परिजन ने भी उसी ओर खेत में जाकर शनि को खोजना शुरू कर दिया। जब परिजन खेत पर पहुंचे तो गांव के ही फकीरेलाल और दिनेश घबराए हुए थे। इसी बीच शनि का शव मिट्टी से दबा हुआ मिला। उसका आधा सिर कटा हुआ था। दोनों हाथ कोहनी से कटे थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पिता लालू सक्सेना का आरोप है कि बेटे के दोस्त उसे जबरदस्ती अपने साथ एक आरोपी के ताऊ के खेत को जोतने ले गए थे। जबकि उन लोगों को ट्रैक्टर चलाना नहीं आता था। झटका लगने से उसका बेटा ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और रोटावेटर से कटकर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद तीनों नाबालिग आरोपी घबराकर भाग गए। 

उन्होंने घर में जाकर बताया तो एक नाबालिग का पिता फकीरेलाल अपने परिचित दिनेश के साथ खेत में पहुंचा और शव को मिट्टी में दबा दिया। पिता के मुताबिक अगर वे लोग मौके पर नहीं पहुंचते तो शायद शव बाद में जला दिया जाता। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 और 201 में एफआईआर दर्ज कर ली है।

पिता को शनि से बहुत उम्मीदे थीं
शनि का पिता लालू मेहनत-मजदूरी करके पत्नी सुनीता और पांच बच्चों को पालता है। उसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। खेतों में मजदूरी के दौरान लालू की मदद बेटा शनि किया करता था। पिता ने कहा कि शनि से बहुत उम्मीदें थीं। शनि की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

ट्रैक्टर से बच्चे को ले जाने वाले सभी नाबालिग बताए जा रहे हैं। इनकी उम्र 11 से 17 के बीच बताई जा रही है। तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। नाबालिग आरोपियों की सही उम्र के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना की जांच शुरू कर दी है।
-अजब सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक अल्हागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें