फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: बारिश से कच्चा मकान गिरने से मासूम की मौत, भाजपा नेता की 70 साल पुरानी कोठी ढही; देखें वीडियो

Mon, 28 Sep 2026 11:58 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के दातागंज तहसील क्षेत्र में भाजपा नेता की 70 साल पुरानी कोठी ढह गई। कोठी गिरने का वीडियो भी सामने आया है। बारिश के चलते जिलेभर में दो दर्जन से अधिक कच्चे-पक्के मकान गिरे हैं। कई पक्के मकानों में भी दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता की कोठी ढही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में तीन दिन लगातार हुई बारिश ने कहर बरपाया, जिससे एक डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। जिलेभर में दो दर्जन से अधिक कच्चे और पक्के मकान ढह गए हैं, जबकि कई अन्य में दरारें आ गई हैं। दातागंज तहसील क्षेत्र के बक्सेना गांव में रविवार को भाजपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख धीरेंद्र पाल सिंह की 70 साल पुरानी कोठी ढह गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सात सेकंड के अंदर पूरी कोठी ढहती नजर आ रही है। गनीमत रही कि आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि इस कोठी में कई हिस्सेदार हैं। 

विज्ञापन




कच्चा मकान गिरने से मासूम की मौत 
कुंवरगांव के वनगढ़ गांव में रविवार शाम एक कच्चे मकान की छत और दीवार गिरने से डेढ़ वर्षीय रोहन की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे में रोहन की मां प्रतिमा, चार वर्षीय बहन जाह्नवी और कालीचरन घायल हो गए, जिन्हें पड़ोसियों ने हाथों से मलबा हटाकर बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोहन को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


सरकारी आवास की मांग 
रोहन की चाची वंदना ने बताया कि परिवार ने सरकारी आवास के लिए कई बार प्रधान को कागज दिए थे, लेकिन उन्हें पक्का मकान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यदि पक्का आवास मिल गया होता तो शायद रोहन आज जीवित होता। ग्राम पंचायत सचिव सुधीर कुमार ने पुष्टि की कि हेमराज का नाम प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की सूची में शामिल है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवास मिलने पर नियमानुसार योजना का लाभ दिया जाएगा। लेखपाल अकरम खान ने घटना स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। 

जिलेभर में कई मकानों को नुकसान
बदायूं जिले में 36 घंटे से अधिक समय तक हुई बारिश के कारण कई मकानों के लिंटर गिर गए हैं। नुकसान का जायजा लेने के लिए राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंच रही हैं। बिल्सी के मोहल्ला संख्या आठ में शनिवार रात मोहम्मद तारिक के मकान का लिंटर गिरा, जिससे उनकी पत्नी इरम के हाथ में चोट आई। गांव अंबियापुर में जयवीर शाक्य का मकान भी ढह गया, हालांकि उस समय कोई अंदर मौजूद नहीं था। कादरचौक क्षेत्र के भमुइया गांव में हरिओम का और बेहटा गांव में खालिक दाद का मकान भी बारिश से ढह गया।

अन्य क्षेत्रों में भी क्षति
वजीरगंज के सोही गांव में रामपाल सिंह, अशोक कुमार सिंह और इत्त्याक के कच्चे मकान गिर गए। इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। ककराला के वार्ड नंबर 25 में सैफ अली खान के मकान का लिंटर भी लगातार बारिश के कारण गिर गया। 
विज्ञापन

इस हादसे के समय भी परिवार का कोई सदस्य उस कक्ष में नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। एसडीएम सदर सांई आश्रित शाखमुरी ने बताया कि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं और एक बच्चे की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि शव का सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और आपदा के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें