सिरौली। मृतक बच्चे का फाइल फोटो-स्वजन
सिरौली। थाना क्षेत्र के गांव अटा फुंदापुर के एक घर में निर्माणाधीन शौचालय के टैंक में खेलते समय एक बच्चा गिर गया, जिसमे डूबने से बच्चे की मौत हो गई। खोजबीन के काफी समय बाद बच्चे का शव मिला। सत्यप्रकाश के तीन बच्चों में आदित्य सबसे छोटा बेटा था।
गांव के सत्यप्रकाश के घर में निर्माण कार्य चल रहा है। घर में ही शौचालय का टैंक बना था। इसमें पानी भरा हुआ था। टैंक के ऊपर स्लैब नहीं पड़ा था। बताते हैं कि सत्यप्रकाश का तीन साल का बेटा आदित्य घर में खेल रहा था। परिजन घरेलू काम में व्यस्त थे। आदित्य खेलते समय उस टैंक में गिर गया। टैंक में डूबने से उसकी मौत हो गई।
बच्चा जब काफी देर तक नहीं दिखा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में घर वालों की नजर टैंक पर पड़ी, जिसमें आदित्य का शव पानी में ऊपर उतरा रहा था। आनन -फानन उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे की मौत से घर में रोना पीटना मच गया। संवाद