भुता। ग्राम अठायन में डल्लव के टायर में अधिक हवा होने से टायर फट गया। पास में खड़े सवारी के इंतजार में 50 वर्षीय तरुण कुमार शंखधार के पेट में रिम की पत्ती घुस गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
अशोक नगर, बरेली निवासी तरुण कुमार शंखधार उर्फ मुन्ना ग्राम अठायन में अपनी रिश्तेदारी ननिहाल में आए हुए थे। शनिवार शाम लगभग 4:30 बजे अपने घर बरेली जाने के लिए ग्राम अठायन पंचायत घर के सामने रोड किनारे सवारी के इंतजार में पंचर की दुकान के पास खड़े थे। वहीं, ग्राम इनोनिया निवासी प्रमोद, सोनपाल डल्लव के टायर में अधिक हवा पड़ने से अचानक टायर फट गया, जिससे रिम की पत्ती टूट कर 50 वर्षीय तरुण कुमार के पेट में घुस गई। बरेली अस्पताल ले जाते समय उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तरुण के तीन बेटे हैं। वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। संवाद