फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से आंवला की महिला की मौत, 11 और पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन
बरेली। बीमारी के कारण कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित आंवला की एक महिला की मौत हो गई। वहीं सरकारी जांच 10 लोग और कारपोरेट लैब की जांच में एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बरेली में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन

पॉजिटिव मरीजों में से एक निजी मेडिकल कॉलेज में तैनात नर्स है। एक बहेड़ी की 53 वर्षीय महिला है। पूर्व में संक्रमित मिली एक महिला के छह परिजन संक्रमित हुए हैं। इनमें से तीन लोग बड़ा बाजार और तीन कन्हैया टोला के रहने वाले हैं। रामपुर के रहने वाले 28 वर्षीय संक्रमित युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रेमनगर की रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती भी संक्रमित मिली है। मोहल्ला इस्लामनगर की रहने वाली 65 वर्षीय महिला कारपोरेट लैब की जांच में संक्रमित मिली है। फिलहाल महिला का इलाज केजीएमयू लखनऊ में चल रहा है। बदायूं में 4 पीलीभीत में 2, शाहजहांपुर में 1 और लखीमपुर खीरी में 14 माह के बच्चे समेत तीन कोरोना संक्रमित और मिले हैं।
विज्ञापन

पेज 3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें