फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आधार कार्ड में इमरान है छोटन का नाम, ले चुका सरकारी आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बरेली)। 22 साल पहले कश्मीर में माता-पिता से बिछुड़ने वाला सईद उर्फ छोटन नवाबगंज स्थित घर में रहने लगा है। पुलिस व एजेंसियों की पड़ताल में चौंकाने वाली जानकारी मिली है कि छोटन पीलीभीत के कलीनगर इलाके में रहते हुए सरकारी आवास की सुविधा ले चुका है।
विज्ञापन

आधार कार्ड में उसका नाम इमरान लिखा है। पिता का नाम चांद मियां निवासी नगर पंचायत कलीनगर जिला पीलीभीत दर्ज है। पूरनपुर निवासी चांद मियां ने अपना नाम देकर उसे दत्तक पुत्र बनाया है। पुलिस छोटन से जुड़ी और अहम जानकारी हासिल करने में जुटी है।
फिलहाल छोटन ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ नवाबगंज में ही रहेगा। उसकी पत्नी व चार बच्चे भी कस्बे की नई बस्ती स्थित उसके घर पर ही आकर रहने लगे हैं। संवाद
विज्ञापन

-
पुलिस छोटन के बारे में जानकारी जुटा रही है। उसके पास आधार कार्ड भी है जिसमें इमरान पुत्र चांद मियां निवासी कलीनगर जिला पीलीभीत का पता दर्ज है। कलीनगर में उसके नाम सरकारी योजना से मिला आवास भी है। उसके बारे में गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजी जाएगी। - राहुल सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें