फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लकड़ी के बोर्ड पर रेखाएं बनाकर किया शतरंज का अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
12 वर्षीय अद्विक ने माता-पिता से सीखीं खेल की बारीकियां
विज्ञापन

बरेली। केडीएम इंटर कॉलेज के कक्षा सात के छात्र अद्विक भट्टाचार्य का चयन अलीगढ़ में होने वाली प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। हाल ही में मंडलीय प्रतियोगिता जीतकर वह बरेली मंडल टीम में शामिल हुए हैं।
कटरा मानराय के रहने वाले अद्विक के पिता कॉस्मेटिक की एक दुकान पर काम करते हैं। मां गृहिणी हैं। शतरंज के प्रति दोनों का ऐसा जज्बा है कि वह बच्चों को बढ़ावा देने के लिए लकड़ी के बोर्ड पर शतरंज की रेखाएं बनाकर बच्चों को इस खेल की बारीकियां सिखाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अद्विक के साथ उसका छोटा भाई आर्यन भी शतरंज की बारीकियां सीखकर प्रतियोगिताओं में भाग ले रहा है। विद्यालय के अध्यापक श्याम शर्मा ने बताया दोनों छात्र शतरंज के अलावा पढ़ाई में भी आगे हैं। लेकिन दोनों बच्चों के प्रति माता पिता का समर्पण अतुलनीय है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें