फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन-पे पर कैशबैक ऑफर का झांसा देकर की ठगी

विज्ञापन
फोन-पे कंपनी के सीनियर अधिकारी का आईकार्ड, जो उसने उपभोक्ता को व्हाट्सएप किया था।
विज्ञापन
मोबाइल में तकनीकी खराबी बताकर एनीडेस्क एप इंस्टॉल करने को कहा
विज्ञापन

बरेली। डिजिटल पेमेंट बढ़ने के साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। नया मामला फोन-पे पर कैशबैक का ऑफर देकर ठगी करने का सामने आया है। खुद को फोन-पे का एग्जीक्यूटिव बताते हुए एक महिला ने तीन जून को युवक से साढ़े चार हजार रुपये ठग लिए गए।
पीड़ित ने साइबर सेल में की अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पास 8252292322 नंबर से सुबह करीब 11.30 बजे किसी महिला का फोन आया। खुद को फोन-पे कंपनी का एग्जीक्यूटिव बताते हुए उसने कंपनी का एप प्रयोग किए जाने की बात कही और हाल में उपभोक्ता द्वारा किए गए कुछ लेन-देन का भी हवाला दिया।
विज्ञापन

उपभोक्ता को जब इत्मीनान हो गया तो महिला एग्जीक्यूटिव ने 1999 का ट्रांजेक्शन कंपनी के खाते में करवा लिया। जब कैशबैक नहीं आया तो उसने कंपनी के किसी सीनियर अधिकारी से बात कराते हुए इसी ट्रांजेक्शन को पुन: दोहराने को कहा। फिर भी जब कैशबैक नहीं आया तो आखिरी चरण में सारा कैशबैक वापस आने की बात कहते हुए सीनियर अधिकारी ने 499.99 का एक और ट्रांजेक्शन कंपनी के खाते में करवा लिया।
इसके बाद उपभोक्ता को ठगे जाने का एहसास हुआ। इसी दौरान कंपनी के सीनियर अधिकारी ने अपनी आईडी व्हाट्सएप पर उपभोक्ता से शेयर की और सभी रुपये लौट आने के लिए आश्वस्त किया। सीनियर अधिकारी ने मोबाइल में कुछ कमी बताते हुए उपभोक्ता से एनीडेस्क मोबाइल पर इंस्टाल करने के लिए कहा, जिसे उपभोक्ता ने मना कर दिया।
विज्ञापन

उपभोक्ता का कहना है कि उक्त सभी ट्रांजेक्शन उसने अपने एचडीएफसी के खाते संख्या 7987 से किए हैं। उपभोक्ता का कहना है कि इसके बाद उक्त ठग उसे अपने दो अन्य नंबरों (7061028231 और 8538835224) से फोन करके शिकायत न करने के लिए धमका रहे हैं। उपभोक्ता ने रकम वापस दिलाने और आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग एसएसपी से की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें