फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विदेश भेजने के नाम पर हजारों की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 29 Apr 2024 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर बहेेड़ी निवासी युवक ने जहानाबाद के युवक से लाखों रुपये की ठगी कर ली। रुपये वापस मांगने पर युवक ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के गांव परेवा वैश्य निवासी बब्बू पुत्र मोहम्मद यामीन ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि जिला बरेली के कस्बा बहेड़ी निवासी आरिफ से उसकी जान पहचान थी। आरिफ ने उसे विदेश भेजने के नाम पर 90 हजार रुपये की रकम ली थी। रकम को उसने भाई अरशद के खाते में डलवा दिया था। काफी लंबे समय तक जब उसने उसे विदेश नहीं भेजा तो उसे कुछ शक हुआ। उसने आरिफ से अपने रुपये वापस मांगे। इस पर वह टाल-मटोल करने लगा। एक बार वह उसके घर पर भी गया लेकिन आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। 24 मार्च को उसने 1076 पर फोन कर मामले की शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरिफ को जानकारी होने पर उसके व उसकी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवक ने मामले की शिकायत जहानाबाद पुलिस से की। जहानाबाद पुलिस ने युवक की तहरीर के आधार पर आरिफ व उसके भाई अरशद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें