फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तिलक समारोह में डीजे को लेकर मारपीट

Mon, 29 Apr 2024 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात तिलक समारोह में डीजे पर नृत्य करने को लेकर दो किशोरों में मारपीट हो गई। इसमें एक घायल किशोर की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात लगभग 11 बजे तिलक समारोह में डीजे पर नृत्य करने को लेकर मारपीट हो गई। एक किशोर उसी घर का था, जिस घर में कार्यक्रम चल रहा था। दूसरे किशोर ने अपने घर जाकर परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इससे परिजनों ने समारोह स्थल पर पहुंचकर दूसरे किशोर की पिटाई कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर की मां ने रविवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी। तहरीर में गांव के ही तीन लोगों को आरोपी बनाया है। तहरीर में यह भी कहा गया है कि हमलावर काफी दबंग है। अब इन लोगों से उन्हें जानमाल का खतरा हो गया है। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि अभी ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें