फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर तीन लोगाें से 42 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। हर महीने मोटी कमाई का लालच देकर मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर ठग ने तीन लोगों से 42 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

शनिवार को संपूर्ण समाधान में पहुंचे रमनगला गांव निवासी रामपाल ने शिकायत करते हुए बताया कि मोहल्ला बजरिया निवासी आरोपी ने काफी समय पहले उनसे संपर्क साधा और बीएसएनएल का मोबाइल टावर लगवाने की बात कहकर खर्चे के नाम पर 35 हजार रुपए मांगे।
आरोपी के झांसे में आकर उन्होंने 25 हजार की रकम दे दी। दो साल बीत जाने के बाद भी जब टावर नहीं लगा तो उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। अब आरोपी रकम देने में टालमटोल करने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ दूसरी शिकायत टिकुरी गांव निवासी धमेंद्र कुमार ने भी की है। उनका कहना है कि दो साल पहले उन्होंने भी आरोपी को साढ़े आठ हजार रुपये टावर लगवाने के नाम पर उधार लेकर दिए थे। मोहल्ला अलीगंज बस स्टैंड निवासी फिरासत ने भी आरोपी के खिलाफ टावर लगवाने के नाम पर नौ हजार रुपये की ठगी किए जाने की शिकायत की है।
तीनों मामलों में एसडीएम विदुषी सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी को नियमानुसार जांच कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें