फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीडीए में लिपिक की नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) में लिपिक की नौकरी लगवाने के नाम पर संजय नगर निवासी युवक से ठगी कर ली गई। बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

संंजय नगर निवासी पप्पू ने थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि राजेंद्र नगर निवासी राजेंद्र राव ने उन्हें बताया कि उसकी बीडीए में उच्च स्तर पर अच्छी जान पहचान है। वह उनकी लिपिक पद पर नौकरी लगवा देगा। एक लाख रुपये की सिक्योरिटी जमा करने के लिए कहा। पप्पू एक लाख रुपये उधार लेकर गए तो राजेंद्र उनसे 18 हजार रुपये और मांगने लगा। बताया कि 27 मार्च 2025 को उनके पास एक नोटिस डाक से आया। 13 मार्च 2026 को एक और नोटिस पहुंचा।
राजेंद्र राव ने साक्षात्कार निरस्त होने की बात कहकर तीन लाख रुपये देने पर सीधे नियुक्ति पत्र दिलवाने की बात कही। पप्पू को राजेंद्र राव पर शक हुआ तो उन्होंने अपने रुपये लौटाने को कहा, तब राजेंद्र राव वहां से भाग गया।
विज्ञापन

पहले युवती से ठगी की दर्ज हो चुकी रिपोर्ट
राजेंद्र राव ने किला क्षेत्र की युवती से भी बीडीए में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी की थी। युवती ने प्रेमनगर थाने में पिछले दिनों राजेंद्र राव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने दोनों मामलों में प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें