फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आईफोन जीतने का झांसा देकर एक लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने इज्जतनगर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी युवक से साइबर ठगों ने ऑनलाइन पुरस्कार में आईफोन जीतने का झांसा देकर एक लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगरिया परीक्षित निवासी महेश कुमार ने इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि उनके पास छह दिसंबर को अनजान शख्स ने कॉल की। उसने खुद को जेजे कम्युनिकेशन नई दिल्ली से मनीष जैन बताते हुए कहा कि आपने ऑनलाइन पुरस्कार में आईफोन, गोल्डन घड़ी व हेडफोन आदि सामान जीता है। उपहार लेने के लिए 1520 रुपये देकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसमें से भी 20 रुपये काटकर 1500 रुपये लौटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसे में आकर महेश ने 1520 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उपहार के इंश्योरेंस के नाम पर 6446 रुपये ट्रांसफर कराए। फिर रुपये वापस करने के नाम पर रकम ट्रांसफर कराई गई। धीरे-धीरे साइबर ठगों ने महेश से 98766 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद 98000 रुपये और ट्रांसफर करने के लिए कहा तो महेश को ठगी अहसास हुआ। महेश ने 1930 पर साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई। साइबर ठग महेश को लगातार कॉल कर रकम मांग रहा है। इज्जतनगर थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें