फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबियत बिगड़ने पर सीएचसी के डॉक्टर का हुआ कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। सीएचसी के एक डॉक्टर की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनका कोरोना टेस्ट कराया गया है। डॉक्टर के दो घंटे मरीज देखने की जानकारी मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

फरीदपुर सीएचसी के एक डॉक्टर को जुकाम, बुखार और गले में खराश होने की शिकायत होने पर उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। बताते हैं सुबह से ही डॉक्टर ओपीडी में मरीज देख रहे थे। इसकी सूचना जिले के अधिकारियों को दी गई तो खलबली मच गई। अधीक्षक डॉ. वासित अली ने डॉक्टर को होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। अधिकारी इस बात को लेकर चिंता में है कि यदि पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई तो अस्पताल को सील करना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें