चौपुला रोड पर सर्विस लेन डालते श्रमिक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
सेतु निगम ने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए तेज किया काम
बरेली। चौपुला पर ओवरब्रिज का निर्माण गति पकड़ रहा है। रविवार का चौराहे पर अंडरग्राउंड बिजली लाइन बिछाने का काम किया गया। साथ ही टूटी सड़क की भी मरम्मत की गई। दो दिन पहले यहां से नोडल अफसर नवनीत सहगल का काफिला हिचकोले खाते निकला था। जिससे अफसरों की बड़ी किरकिरी हुई थी। उधर आईवीआरआरई में भी मशीनों से सीमेंट के गार्डर रखने का काम चल रहा है। अब इस प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट के जल्द पूरा होने के आसार जाग गए हैं।
सेतु निगम ने चौपुला पर ओवरब्रिज का निर्माण करा रहा है। यहां काफी समय से सर्विस रोड टूटी होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। हालांकि डीएम नितीश कुमार पूर्व में सर्विस रोड को ठीक कराने के लिए अफसरों को निर्देशित कर चुके हैं। सेतु निगम ने कुछ सड़क बनाई भी लेकिन अभी काफी रोड खराब है। ओवरब्रिज बनाने के लिए यहां पोल और बिजली लाइन शिफ्टिंग भी होनी है। रविवार को चौराहे पर सड़क की खुदाई कर भूमिगत बिजली लाइन डालने का काम हुआ। साथ जो रोड टूटी थी, उसकी मरम्मत भी कराई गई, ताकि ट्रैफिक निकलने में दिक्कत न हो। उधर रेलवे ने अक्तूबर में काम पूरा कराने के लिए आईवीआरआई में क्रेन से सीमेंट के गार्डर रखने का काम तेज कर दिया है।