फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: चौबारी मेले का हवन-पूजन के साथ शुभारंभ, रामगंगा के तट पर छाई रौनक

Sat, 21 Nov 2026 08:03 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में रामगंगा नदी के किनारे चौबारी घाट पर ऐतिहासिक चौबारी मेला शुरू हो गया है। यह मेला 28 नवंबर तक चलेगा। गंगा स्नान के दिन लाखों श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विधायक और डीएम ने फीता काटकर किया उद्घाटन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में रामगंगा के तट पर चौबारी मेले का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। ये मेला 28 नवंबर तक चलेगा। बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र सिंह व जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मेले का विधिवत हवन पूजन, फीता काटकर शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि चौबारी मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत और संस्कृति का परिचायक है, जिसे स्वच्छ व सुरक्षित रखना सभी की प्राथमिकता है। 

विज्ञापन


मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, मीना बाजार और झूले-चकरी प्रमुख आकर्षण हैं। नखासा लगा है। स्वास्थ्य विभाग को डॉक्टरों व स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, नगर मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर को गोताखोर तैनात करने तथा आयोजकों को नियमानुसार झूले लगाने के निर्देश दिए गए। 

जिलाधिकारी ने चिकित्सा, सुरक्षा, सड़क मरम्मत, घाटों व मेले में हाईमास्ट लाइट तथा साफ-सफाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और श्रद्धालुओं से स्नान के दौरान घाटों पर सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने का आह्वान किया। इस दौरान एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, एसडीएम सदर ईशिता किशोर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेला कमेटी का किया सम्मान
मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों व मेला कमेटी के सदस्यों का सम्मान किया गया। सदस्यों ने मेले के सफल आयोजन की कामना की। इस दौरान डॉ. रजनीश सक्सेना, मोहम्मद नवी, सीएल शर्मा, संतोष उपाध्याय, कनिष्क शर्मा आदि मौजूद रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

चौबारी मेले में प्रदर्शनी लगाकर गिनाई दिखाई सरकारी योजना
चौबारी मेला में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। विधायक बिथरी चैनपुर राघवेंद्र शर्मा और जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। रामगंगा नदी के तट पर यह प्रदर्शनी लगाई गई है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है। 

प्रदर्शनी में किसानों, युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों और गरीबों के हित में संचालित योजनाओं को प्रमुखता से दर्शाया गया है। प्रदेश में 16 लाख से अधिक किसानों के बिजली बिल माफ किए गए हैं। इससे सिंचाई में राहत मिली और कृषि कार्यों को प्रोत्साहन मिला। निजी क्षेत्र और एमएसएमई के माध्यम से चार करोड़ से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। 

नौ लाख तीस हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता दी जा रही है। एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत 10 हजार से अधिक हितग्राहियों को विपणन सहायता मिली है। मिशन शक्ति के तहत पुलिस में 44 हजार से अधिक महिलाओं की भर्ती हुई है। 

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से 1.86 करोड़ परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन मिले हैं। आयुष्मान भारत योजना से दस करोड़ से अधिक लाभार्थी जुड़े हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 69 लाख से अधिक गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं। प्रदर्शनी में सभी को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें