फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चौबारी मेला... घूमे, झूमे और जमकर की मस्ती, खरीदारी संग लिया स्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को चौबारी मेला पूरे शबाब पर रहा। पुण्य की डुबकी लगाने के बाद लोगों ने जमकर खरीदारी की। मेले में खूब घूमे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे लोग झूमने पर विवश हुए। झूला झूलने के लिए महिलाओं, बच्चों और युवाओं की कतार लगी रही। लोगों ने चाट, पकौड़ी सहित चाइनीज व्यंजनों का भी स्वाद लिया।
विज्ञापन

गांव की संस्कृति को समेटे रामगंगा तट पर लगा यह मेला माटी की सोंधी खुशबू का एहसास करा गया। इसमें लोग मिट्टी और लकड़ी के उत्पाद, सिल-बट्टा व अन्य सामान की खरीदारी करते दिखे। खेल-तमाशों के लिए बच्चे, अभिभावकों के साथ कतार में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मेले से दूर मैदान और घाट पर कई लोग पन्नी तानकर खाना बनाते और खाते दिखे। तमाम लोग खुले मैदान पर अपना बसेरा बनाए हुए थे। इस दौरान स्वयंसेवी संगठन के लोग मेले में आने वालों की सेवा में भी लगे रहे। भूले-भटकों को मिलाते और राह बताते रहे। वहीं शाम को मेला मैदान पर बने मंच पर लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया।
घाट की बल्ली टूटी तो बदली स्नान की जगह
घाट पर भीड़ के कारण वहां लगी सुरक्षा बल्ली टूट गई। इससे खतरा बना रहा। वहां तैनात पुलिसकर्मी लोगों को आगे बढ़ने से रोकते रहे। गोताखोर भी अलर्ट रहे। इस बार स्नान की जगह थोड़ आगे बढ़ाए जाने के कारण श्रद्धालुओं को घूमकर थोड़ी दूर जाना पड़ा। उन्हें थोड़ी परेशानी हुई, मगर यह व्यवस्था भी सुरक्षा के दृष्टिगत की गई थी। पुरानी जगह पर पानी ज्यादा था। संवाद
विज्ञापन


सबसे तेज दौड़ा चौबारी का घोड़ा, 85 हजार रुपये का बिका सबसे महंगा घोड़ा
बरेली। मेले में घोड़ों का नखासा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। घोड़ों की रेस देखने के लिए यहां दोपहर से पहले ही लोग जुटने लगे थे। दौड़ में 25 घोड़े दौड़े। इसमें पास के ही गांव चौबारी के रहने वाले राजवीर सिंह के घोड़े ने बाजी मारी। उन्हें 51 हजार रुपये के साथ ट्राॅफी भी दी गई। जीतने वाले घोड़े के लिए चौबारी गांव के ही संजीव सिंह चौहान ने 51 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की थी। राजवीर सिंह को मंच पर यह पुरस्कार दिया गया। नखासे में अब तक करीब सौ घोड़ों की बिक्री हो चुकी है। मेला कमेटी के प्रबंधक जयवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अब तक का सबसे महंगा घोड़ा 85 हजार रुपये का बिका है। यह घोड़ा काठियावाड़ प्रजाति का है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें