फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ पर अभाविप का कब्जा -मंजू अध्यक्ष और सोनू कुमार महामंत्री चुने गए

Wed, 24 Dec 2014 11:03 PM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आरपी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में सभी पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। समाजवादी छात्र सभा को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

आरपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डाले गए। ढाई हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं में से 824 ही 20 दिसंबर तक की निर्धारित अवधि में सदस्यता शुल्क जमा कर मताधिकार हासिल कर पाए थे। 824 मतों में से 613 मतदाताओं ने वोट डालेे। चार वोट कैंसिल कर दिए गए।
इसके बाद हुई मतगणना में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर अभाविप प्रत्याशी मंजू यदुवंशी ने सछास के रवींद्र गंगवार को 265 वोटों के भारी अंतर से हराया। रवींद्र को सिर्फ 164 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर अभाविप के ही कृपाशंकर ने सछास के पंकज कुमार को 220 वोटों से हराया। कृपाशंकर को 338 जबकि पंकज को 118 वोट ही मिल पाए। महामंत्री पद पर अभाविप के सोनू कुमार ने 397 वोट हासिल कर सछास की पारु ल गंगवार ने 89 वोटों से हराया। पारुल को 208 वोट मिले। पुस्तकालय अध्यक्ष अभाविप के विजय कुमार 421 वोट प्राप्त कर कब्जाया। उन्होंने सछास के ही इरफान को 245 वोटों से हराया। कला संकाय प्रतिनिधि के पद पर अभाविप के एकमात्र मुस्लिम प्रत्याशी नजमा खान ने कब्जा जमाया। नजमा को 311 और अंशू सागर को 294 वोट मिले। शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर सिर्फ अभाविप के शेरसिंह सागर निर्विरोध चुने गए। जोश से लबरेज अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशियों को फूलमालाओं से लादकर पूरे कस्बे के प्रमुख मार्गों पर विजय जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें