पुलिस की मॉनीटरिंग सेल कर रही पैरवी
मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा समेत 94 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के बाद अब पुलिस की मॉनीटरिंग सेल कोर्ट में कानूनी पैरवी तेज कर दी है। कोतवाली और बारादरी में दर्ज इन दोनों मामलों में विवेचना इंस्पेक्टर कैंट संजय धीर ने की थी। कुछ मामलों में गिरफ्तारी न होने पर विवेचना पार्ट अभी पेंडिंग रखा गया है।
पिछले महीने हाईकोर्ट ने तौकीर रजा समेत 52 आरोपियों की जमानत याचिकाएं निरस्त कर दी थीं। 21 जुलाई को होने वाली सुनवाई के दौरान पहले बयान विवेचक और मुकदमा में वादी दोनों थानों के तत्कालीन इंस्पेक्टर के दर्ज किए जाएंगे।
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि बारादरी से संबंधित मौलाना तौकीर रजा व अन्य आरोपियों के मामले में ट्रायल शुरू हो गया है। गैंगस्टर कोर्ट में 21 जुलाई की तारीख लगी है। पुलिस दमदारी से अपना पक्ष रखेगी।