फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लूट की झूठी सूचना देने के आरोपी का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। एक संगठन के एक कार्यकर्ता ने मोटरसाइकिल व डेढ़ लाख नकदी लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को पूरी रात छकाया। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए थाने में बैठा लिया। जांच में सच्चाई सामने आने पर एक संगठन कार्यकर्ता ने स्वीकार किया कि शराब के नशे में उसने गलत सूचना दी। अपनी बाइक स्वयं ही तालाब में फेंकी थी। पुलिस ने दोनों ग्रामीणों को छोड़ दिया। झूठी सूचना देने वाले कार्यकर्ता का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी खेमपाल ने गांव के कुछ लोगों पर बाइक सहित डेढ़ लाख रुपये की लूटने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। खेमपाल का कहना था कि वह रुपये अपने भाई से लेकर आया था। पुलिस को जांच करने पर पता लगा खेमपाल अपने भाई के पास गया ही नहीं। अपनी बाइक उसने खुद तालाब में फेंकी थी। पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो खेमपाल ने स्वीकार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने में बैठाए गए दोनों लोगों को छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें