फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्रकैद के सजायाफ्ता समेत 15 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन
बरेली। रामगंगा की कटरी में जमीन पर कब्जे के विवाद में अंधाधुंध फायरिंग के मामले में पुलिस ने आजीवन कारावास के सजायाफ्ता समेत दोनों पक्षों के 15 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए फाइल तैयार करके मंजूरी के लिए डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन

फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव सिपहिया गौंटिया निवासी पुत्रपाल और राहुल के बीच कटरी की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते पिछले साल 27 सितंबर को कटरी में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। एक पक्ष ने इसका वीडियो बनाकर वायरल किया तो मामला शासन तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई कर दोनों पक्षों की तहरीर पर 15 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर दोनों पक्षों के पुत्रपाल सिंह, सूरजपाल, शिवशंकर, लकी, राहुल सिंह, सुनील सिंह, सीतू सिंह, रामनिवास, आकाश सिंह समेत दस लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें से पुत्रपाल सिंह हत्या के मामले में आजीवन कारावास का सजायाफ्ता है। वह हाईकोर्ट में अपील करने के लिए जमानत पर था। आरोपियों के कब्जे से चार लाइसेंसी बंदूकें और तीन नाजायज असलहे बरामद किए गए थे। पांच अन्य आरोपी इसके बाद जेल भेजे गए थे। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि दोनों पक्षों के नामजद सभी 15 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। इसके अलावा उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी कराई जा रही है। गैंगस्टर की फाइल बनाकर मंजूरी के लिए डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें