फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वसूली करने वाले गोदाम प्रभारी का चार्ज छिना

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। राजकीय कृषि बीज भंडार नवाबगंज में किसानों से बीज के एवज में वसूली करने के मामले में जांच के बाद अधिकारियों ने केंद्र का चार्ज गोदाम प्रभारी से छीन लिया है। हालांकि अब भी विभागीय जांच चल रही है।
विज्ञापन

नवाबगंज परिसर में राजकीय कृषि बीज भंडार स्थित है। सरकार द्वारा निशुल्क बीज वितरण को लेकर गोदाम प्रभारी ने वसूली की थी। केंद्र प्रभारी ने 879 रुपये के गेहूं के बीज का कट्टा 925 रुपये में किसानों को बेचा था। किसानों ने गोदाम प्रभारी पर मुफ्त में मिलने वाली मटर, चना, मसूर और सरसों के बीज की किट को बाजार में बेच डालने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
जांच में यहां मिली थी खामी
मामले की शिकायत किसानों ने डीएम के साथ ही जिला कृषि अधिकारी से की थी। डीएम के निर्देश पर डिप्टी डायरेक्टर अभिनंदन सिंंह और उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डा. नरेन्द्र प्रताप ने बीज गोदाम पहुंचकर मामले की जांच कर किसानों के बयान दर्ज किए थे। इसमें किसानों ने 53 रुपये प्रति किलो वाला सरसों का बीज 70 रुपये प्रति किलो, 879 रुपये वाला गेंहू के बीज का कट्टा 925 रुपये में देने की बात कही थी। डिप्टी डायरेक्टर कृषि अभिनंदन सिंह ने बीज गोदाम प्रभारी का वेतन रोकने और उसे गोदाम से हटाए जाने के निर्देश दिए। उनका कार्यभार सहायक विकास अधिकारी कृषि राधेश्याम को दिया गया है।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी कृषि को मिला प्रभार
सहायक विकास अधिकारी कृषि ने बताया कि बीज गोदाम प्रभारी मनोज कुमार को गोदाम प्रभारी के पद से हटा दिया गया है। गोदाम प्रभारी का कार्यभार उन्हें दिया गया है। जांच अभी चल रही है। विभाग से आदेश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें