फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भोजन की कतार में अव्यवस्था, एसडीएम ने शिक्षकों को कहे अपशब्द, हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। जनगणना प्रशिक्षण के अंतिम दिन जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि भोजन के लिए कतार लगाने में अव्यवस्था पर एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा ने शिक्षकों को अपशब्द कहे। इससे शिक्षक लामबंद हो गए और जमकर हंगामा हुआ। प्रशिक्षण ले रहे पांच सौ से अधिक शिक्षकों व कर्मचारियों ने सवा घंटे तक नारेबाजी कर विरोध जताया और भोजन का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर नगर पालिका के ईओ प्रदीप गिरि, तहसीलदार और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। सभी शिक्षकों को शांत कराने लगे।
कुछ शिक्षकों ने बीआरसी प्रभारी राजकुमार पर भी नाराजगी जताई। अंत में एसडीएम ने अपने वक्तव्य पर खेद जताते हुए शिक्षकों से सार्वजनिक माफी मांगी। अधिकारियों व शिक्षकों को व्यवस्था का अभिन्न अंग बताते हुए आपसी समझ, सम्मान से प्रकरण समाप्त करने की बात कही।
फिर बीईओ रामनगर पूरन सिंह, बीईओ आलमपुर जाफराबाद विवेक शर्मा ने शिक्षकों से वार्ता की। समझाने पर शिक्षक प्रशिक्षण पूरा करने के लिए तैयार हुए पर भोजन नहीं किया। एसडीएम ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकार दिया। बीआरसी प्रभारी राजकुमार को जनगणना कार्य से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें