फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्यार की खातिर बदला मजहब, निकाह के बाद पछताया तो दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट इलाके के युवक ने प्यार की खातिर धर्म परिवर्तन कर लिया। निकाह के तीन साल बाद उसने बीवी से विवाद के बाद जान दे दी। इससे पहले उसने मां को कॉल करके धर्म बदलने पर पछतावा जताया।
विज्ञापन

रामपुर के थाना बिलासपुर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी विजय प्रजापति ने पोस्टमाॅर्टम हाउस पर बताया कि उनका बेटा विनय पांच साल पहले बरेली आया था। वह मोहनपुर ठिरिया में किराये के मकान में रहकर छोटी-मोटी नौकरी कर रहा था। यहां उसकी मुलाकात बिचपुरी गांव निवासी मुस्कान खान से हुई। दोनों ने शादी का मन बना लिया। मुस्कान के कहने पर विनय धर्म बदलकर इमरान बन गया। दोनों की दो बेटियां है।
विजय ने बताया कि बृहस्पतिवार से विनय और मुस्कान की कहासुनी चल रही थी। पता लगा कि मुस्कान बच्चों के साथ मायके चली गई थी। रात में विनय ने अपनी मां को कॉल करके कहा था कि उसने धर्म परिवर्तन का फैसला जल्दबाजी में ले लिया। शुक्रवार रात विनय ने कमरे में ही फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जानकारी देकर पड़ोसियों ने उन्हें और पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन

तब बेटे की मौत का पता लगा। इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार में अनबन के बाद विनय उर्फ इमरान ने आत्महत्या की है। किसी पर कोई आरोप नहीं है। शव को दोनों पक्ष के लोग ही दस्तखत करके ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें