फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एआई से अश्लील फोटो बनाकर युवती के मंगेतर को भेजे, रिश्ता टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में दो बच्चों के पिता ने छात्रा को तेजाब की बोतल लेकर दौड़ा लिया। एआई से छात्रा के अश्लील फोटो बनाकर उसके मंगेतर को भेज दिए। इससे रिश्ता टूट गया। बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन

छात्रा ने बारादरी थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि दो बच्चों का पिता कैफी सऊदी में काम करता है। कैफी उसे अश्लील मेसेज भेजता था और कॉलेज जाते समय छेड़खानी करता था। शिकायत करने पर कैफी के परिवार वाले उसे मोहल्ले में बदनाम करने लगे। उसके परिवार के चार आरोपियों ने घर में घुसकर छात्रा की पिटाई की। कैफी ने तेजाब की बोतल दिखाकर उसका चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी।
जब छात्रा का बदायूं के युवक से रिश्ता तय हुआ तो छात्रा के फुफेरे भाई और उसके दोस्त ने मंगेतर की गाड़ियों के फोटो लेकर कैफी को भेज दिए। कैफी ने मंगेतर का नंबर हासिल कर छात्रा के एआई से बनाए गए अश्लील फोटो अपनी पत्नी की मदद से भेज दिए। इसलिए छात्रा का रिश्ता टूट गया। कैफी व उसकी पत्नी ने साफ कहा कि पांच लाख रुपये नहीं दोगी तो ऐसे ही बदनाम करेंगे। बारादरी पुलिस ने छात्रा के परिवार पर ही झूठी रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। अब एसएसपी के आदेश पर छात्रा की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें