फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पेपर का बदला पैटर्न, हल करने के लिए कम पड़ा समय

विज्ञापन
विज्ञापन
- तर्कशक्ति के सवालों में भी अटके, निगेटिव मार्किंग ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन

बरेली। उप्र लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से रविवार को प्रारंभिक परीक्षा कराई गई। 35 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 15,648 अभ्यर्थियों में से नौ हजार से ज्यादा अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 5,921 तो दूसरी पाली में 5,893 अभ्यर्थी शामिल हुए। केंद्रों से बाहर निकलते हुए अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर का पैटर्न बदला हुआ रहा। हल करने के लिए मिला समय कम पड़ गया। अफसर घूमकर परीक्षा का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन


पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक व दूसरी पाली की अपराह्न 2:30 से 4:30 बजे तक कराई गई। परीक्षा प्रारंभ होने से 45 मिनट पूर्व अभ्यर्थियों का प्रवेश बंद कर दिया गया। 150 प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे का समय दिया गया था। केंद्रों से बाहर निकलते हुए ज्यादातर अभ्यर्थियों ने बताया कि निगेटिव मार्किंग से बचने के लिए उन्होंने सिर्फ उन्हीं सवालों को हल किया, जिनका सटीक उत्तर उनको पता था। प्रश्नपत्र में आर्थिक सर्वेक्षण, कोविड, अनुच्छेद, अटल पेंशन योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, संविधान, संघ लोक सेवा आयोग, ई-गवर्नेंस आदि से संबंधित सवाल आए। दूसरी पाली में तर्कशक्ति के सवालों ने उलझाया।
विज्ञापन



पेपर का पैटर्न बदल गया है। मैं कई बार इस परीक्षा में शामिल हो चुका हूं। इस बार का पेपर आसान रहा। - लीलाधर, लखनऊ

काफी समय से इसकी तैयारी कर रहा था। पेपर आसान रहा, लेकिन हल करने के लिए समय कम मिला। -उपेंद्र कुमार, सीतापुर

पेपर अच्छा हुआ है। इसका स्तर भी ज्यादा कठिन नहीं रहा। ऐसे में हल करने में अधिक समय नहीं लगा। - प्रज्ञा राठौर, बरेली

यह मेरा दूसरा प्रयास है। पेपर का पैटर्न थोड़ा अलग रहा। पेपर अच्छा हुआ। बेहतर परिणाम की उम्मीद है। - दिव्यांशी, बदायूं
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें