भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी व अन्य पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।
- फोटो : स्रोत- संगठन
बरेली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के प्रस्तावित कार्यक्रम में फेरबदल हुआ है। वह एक नवंबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा पहले हार्टमन कॉलेज में प्रस्तावित थी, जो अब सीबीगंज स्थित होटल कंट्री यार्ड में होगी। इसके मद्देनजर भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने रविवार को भाजपा पदाधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पहले सर्किट हाउस पहुंचकर बैठक करेंगे। फिर पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर 20 हजार लोगों के जुटने की क्षमता है। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री संजीव शर्मा, राजेश्वर सिंह, क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर, दीपक सोनकर, डॉ. आदेश गंगवार, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।