पूछताछ में खुलासा
सीओ टू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने संजय से पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की थी। संजय ने उनके दोस्त विकास श्रीवास्तव और आशीष गुर्जर के साथ पहले मारपीट की थी।
दशहरे पर संजय नोएडा से अपनी बहन के घर आया था। मेला देखकर लौटते समय आरोपियों ने उसे और उसके साथी मोनू सैनी को हौली चौक के पास पकड़ा। उन्होंने डंडों और लोहे के हत्थे से संजय की पिटाई की। इसके बाद मोनू सैनी भाग गया और संजय गिर गया।