बैलेट पेपर से होना चाहिए चुनाव- आजाद
नगीना सांसद ने कहा कि ईवीएम से लंबे समय से चुनाव हो रहे हैं। जनता का भरोसा कम हो रहा है। बैलेट पेपर से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों पर कुदरत की मार है। न जमीन बची न फसल, फिर छुट्टा पशुओं ने फसल को बर्बाद किया। अब गुलदार की वजह से किसान खेत में नहीं जा पा रहा है। बिजनौर में आठ साल के बालक का गुलदार ने मार दिया। अगले दिन नौ साल के बच्चे को, अगले दिन एक महिला को मार दिया। क्या गरीब, मजदूर, किसान की जान अहमियत नहीं रखती।
उन्होंने कहा कि देश का एक बड़ा हिसा गांव में रहता है। इन सरकारों को गरीबों के खून से सनी दीवारें नहीं दिखाई देती है। चारों तरफ से किसानों की आफत आ गई। यूरिया की व्यवस्था भी सरकार नहीं करा पा रही है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में हमें बाबा साहब की वजह से वोट का अधिकार मिला है। बेटियों को भी बेटों जितना मौका देना चाहिए। बेटियां पढ़ेंगी तो तीन पीढ़ियां सुधरेगी।
संत पर साधा निशाना
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मेरठ में एक कथा चल रही है। जो अपने आपको संत कहते हैं। मेरठ में आकर कहते हैं मिनी पाकिस्तान में आ गए हैं। पहले तो उनको दिखता नहीं है। वो खुद कहते हैं बचपन से मेरी आंखें नहीं हैं। जनता को उनसे ज्ञान लेना पड़ रहा है।