फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिसंबर के आखिरी सप्ताह में बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुरवाई के प्रभाव से बढ़ रहा पारा जल्द ठिठुरेगा। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 26 से 28 दिसंबर के बीच बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से चटक धूप रही। दिन का पारा एक डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम पारा भी सामान्य स्तर पर 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार के मुताबिक पुरवाई का असर 23 दिसंबर तक रहने का अनुमान है। तब तक तापमान में बढ़त होगी। 26 दिसंबर से पहाड़ों से सटे मैदानी इलाकों में हल्की, मध्यम बारिश का अनुमान है। इससे दिन और रात के तापमान में खासी गिरावट होगी और ठिठुरन बढ़ेगी। ब्यूरो
विज्ञापन


मौसम इनपुट
23.1
7.6
धूप निकलेगी। सुबह-शाम कोहरा छाएगा।
सूर्योदय 7:00
सूर्यास्त 5:21
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें