फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क किनारे खड़े 45 वाहनों का चालान, पांच को पुलिस ने कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान
विज्ञापन

बरेली। सड़कों के किनारे खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को पटेल चौक से चौपुला तक अभियान चलाकर ऐसे 47 वाहनों का चालान किया गया। पांच वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इनको क्रेन से खिंचवाकर पुलिस लाइन में खड़ा करा लिया गया है।
कोहरे के सीजन में सड़कों के दोनों ओर वाहन खड़े रहते हैं। श्यामगंज से सेटेलाइट बस अड्डा, बरेली कॉलेज से नगर निगम होते हुए पटेल चौक तक व पटेल चौक से चौपुला तक आधी सड़क पर इन वाहनों का कब्जा रहता है। इन इलाकों में सड़कों पर वर्कशॉप भी चलते हैं। इससे हादसों का खतरा रहता है। शनिवार को एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने पटेल चौक से चौपुला तक अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों को भ चेतावनी दी गई कि वह दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करें। अपनी दुकानों के बाहर पार्किंग की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 वाहनों का चालान, सात किए सीजबरेली। परिवहन विभाग ने भी शनिवार को अभियान चलाकर 29 वाहनों का चालान और सात को सीज कर दिया। पीटीओ अजीत प्रताप सिंह और विनय मिश्रा ने अलग-अलग स्थानों पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। सोमवार से स्कूल वाहनों की जांच को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। आरटीओ दिनेश सिंह ने बताया कि मंडल के चारों जिलों में सोमवार को एक साथ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें