फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन आज लेंगे रेल  सुविधाओं का इम्तिहान

Sat, 25 Mar 2017 01:44 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के चयरमैन एके मित्तल शनिवार को पीलीभीत, इज्जतनगर और बरेली सिटी स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। वह पीलीभीत जाने के दौरान भोजीपुरा-इज्जतनगर रेल खंड का विंडो निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे इज्जतनगर लौटकर अधिकारियों के साथ बैठक कर पूर्वोत्तर रेलवे के कामकाज की समीक्षा करेंगे।  
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम निखिल पांडेय ने बताया कि चेयरमैन रेलवे बोर्ड दिल्ली-लखनऊ एसी स्पेशल से दिल्ली से 23:25 बजे बरेली रवाना होंगे और 3:52 बजे बरेली पहुंचेंगे। वह यहां से सुबह तड़के 4:30 बजे स्पेशल ट्रेन से पीलीभीत को रवाना होंगे। इस दौरान नव निर्मित भोजीपुरा-इज्जतनगर ब्राडगेज ट्रैक का विंडो निरीक्षण करते हुए पीलीभीत पहुंचेंगे। वहां पीलीभीत जंक्शन का निरीक्षण करने के बाद दोपहर तीन बजे पीलीभीत से चलकर चार बजे इज्जतनगर स्टेशन पहुंचेंगे। इज्जतनगर और सिटी स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।  

चेयरमैन से इन कामों की मंजूरी की आस
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के डीआरएम ने मंडल के 13 स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज, 10 हाई लेबल प्लेटफार्म, लालकुआं से बांबे, चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरु, रामनगर, आगरा, रामनगर बांबे को एक्सप्रेस चलाने के साथ ही कानपुर, लालकुआं, कासगंज के लिए लोकल मेल एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव भेजा है। साथ ही काठगोदाम स्टेशन पर दो लिफ्ट, दो एस्केलेटर, इज्जतनगर स्टेशन पर दो लिफ्ट, चार एस्केलेटर लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही तेरह स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाने को सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव भी रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है। अब उम्मीद है कि शायद रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अपने दौरे के दौरान इन कामों को मंजूरी दे दें तो यात्रियों को बेहद सहूलियत मिल सकती है। 
विज्ञापन


इज्जतनगर से लेकर जंक्शन तक चमकाए गए स्टेशन
बरेली। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल शनिवार को अपने दौरे के दौरान मां पूर्णागिरी दर्शन करने भी जाएंगे। इस दौरान वह पीलीभीत से सड़क मार्ग से टनकपुर जाते हुए पीलीभीत से मझोला, पकड़िया और टनकपुर तक चल रहे ब्राडगेज कार्य का निरीक्षण भी करेंगे। सूत्रों का कहना है कि पीलीभीत से लौटकर इज्जतनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के साथ ही रेलवे बोर्ड चेयरमैन यहां बनाई गई सेकेंड एंट्री का उद्घाटन भी करेंगे। इसको देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने इज्जतनगर स्टेशन पर साफ सफाई की। साथ ही सिटी स्टेशन और बरेली जंक्शन पर भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें