फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चेयरमैन-ठेकेदारों का विवाद पहुंचा डीएम के दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों के हुए टेंडरों के कार्य नहीं करने और बकाया भुगतान नहीं करने का एक-दूसरे पर लगाया आरोप
विज्ञापन

सिरौली। नगर पंचायत में चल रहा शीत युद्ध खुलेआम सार्वजनिक रूप से सड़कों पर आ गया है। चेयरमैन एवं सभासदों ने डीएम को पत्र देकर ठेकेदारों पर छह माह से विकास कार्यों के हुए टेंडरों के कार्य नहीं करने की शिकायत की है। वहीं, ठेकेदारों ने भी डीएम को पत्र देकर उनका भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार की है।
नगर पंचायत की अध्यक्ष चमन सकलैनी ने सभासदों के हस्ताक्षरों से युक्त डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सिरौली में 15वीं वित्त, स्टांप शुल्क, राज्य वित्त आयोग की धनराशि 15 फरवरी को कार्ययोजना के अनुसार स्वीकृत की गई थी। 26 मार्च को टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो गई थी। इसके बाद ठेकेदारों एवं फर्मों को वर्क आर्डर जारी कर दिए। लेकिन, छह माह बीतने के उपरांत ठेकेदार जनहित के कार्य लटकाए हुए हैं। इससे क्षेत्र का विकास अवरुद्ध पड़ा हुआ है। उन्होंने डीएम से मांग की कि कार्य शुरू नहीं होने पर निविदाएं निरस्त करने की कृपा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ठेकेदार फाजिल खान, फूल जहां आदि ने डीएम को पत्र देकर बताया कि हमारे द्वारा गत वर्ष करार गए कार्यों के भुगतान अटका रखे गए हैं। क्योंकि गुणवत्ता की जांच आदि सभी की रिपोर्ट जेई द्वारा दे दी गई। भुगतान रोकने से ठेकेदारों को आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने भी डीएम से जांच कराने की मांग की है।
इधर, अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ कार्य चल रहे हैं। भुगतान भी हो रहा है और वह मामला और देखेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें