फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आरके नमकीन फैक्टरी पर सीजीएसटी का छापा, देर रात तक जारी रही जांच

Thu, 08 Jan 2026 05:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में दिल्ली से आई केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) की विशेष जांच शाखा की टीम ने बुधवार को आरके नमकीन फैक्टरी पर छापा मारा। फैक्टरी में देर रात तक जांच जारी रही। 
विज्ञापन
आरके नमकीन फैक्टरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के परसाखेड़ा स्थित आरके ट्रेडर्स (नमकीन फैक्टरी) पर बुधवार को दिल्ली से आई केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) की विशेष जांच शाखा (एसआईबी) की टीम ने क्षेत्रीय अफसरों के साथ छापा मारा। जांच के दौरान फैक्टरी प्रबंधन और कर्मियों के फोन स्विच ऑफ करा दिए गए। टीम फैक्टरी और राजेंद्रनगर स्थित आवास पर देर रात तक दस्तावेजों को खंगालती रही।

विज्ञापन


आरके ट्रेडर्स की ओर से आंचल, कलश, कैलाश, सब कुछ, आरके समेत कई नाम से नमकीन समेत सोया उत्पाद बनाए जाते हैं। उनकी आपूर्ति बरेली समेत आसपास के अन्य मंडलों में की जाती है। बताते हैं कि रेकी और बीते वर्षों के रिटर्न के मिलान के बाद कर चोरी की आशंका पर छापा पड़ा है। जांच के दौरान पता चला कि लाखों का कारोबार कच्चे पर्चे पर किया गया था। तैयार और कच्चे माल के स्टॉक में भी अंतर मिलने की बात कही जा रही है। ऑनलाइन और रजिस्टर के आंकड़ों का मिलान किया। टीम ने संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए।

सीजीएसटी टीम की जांच देर रात तक जारी रही। कार्रवाई की सूचना से अन्य खाद्य प्रसंस्करण संबंधी प्रतिष्ठानों के संचालक सक्रिय हो गए। फोन के जरिये एक-दूसरे से जानकारी जुटाते रहे। प्रकरण में अधिकारियों ने जानकारी देने से इन्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें