फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ मार्च को दोबारा होगा सीजीएल पेपर वन

Sat, 24 Feb 2018 09:04 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
exam
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कम्बाइंड ग्रेजुएट लेविल (सीजीएल) 2017 टियर टू के पेपर-वन की 21 फरवरी को हुई परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा अब नौ मार्च को होगी। इसमें वही अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो पूर्व की परीक्षा में उपस्थित हुए थे। सीजीएल टियर-टू परीक्षा 17 से 22 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। 21 फरवरी की परीक्षा के दौरान तकनीकी वजहों से डेटा डाउनलोड न होने के कारण परीक्षा में विलंब हुआ था। इससे अभ्यर्थियों को भी असुविधा हुई थी। परीक्षा के स्थान के संबंध में एसएससी की क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइट पर सूचना जल्द जारी की जाएगी। इसके साथ पटना के साइबर सिटी केंद्र पर पेपर-वन एवं पेपर-टू की परीक्षा नौ मार्च को ही होगी।
विज्ञापन


अंतिम सूची में नहीं जुड़ेंगे पेपर-टू के अंक
इलाहाबाद। एसएससी की एमटीएस (नॉन टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा 2016 के पेपर-टू में शामिल अभ्यर्थियों के अंक अंतिम सूची में नहीं जोड़े जाएंगे। इस संबंध में एसएससी के परीक्षा नियंत्रक ने शनिवार को स्थिति स्पष्ट कर दी। इसमें साफ किया गया है कि 28 जनवरी को हुई 50 अंकों की पेपर-टू परीक्षा में अभ्यर्थियों का शामिल होना अनिवार्य था लेकिन इसमें प्राप्त अंकों को अंतिम सूची में नहीं जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें